आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र में 8 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बच्चा 3 दिन से लापता था। सोमवार सुबह घर के पीछे बंद बोरे में उसका शव मिला। बच्चे के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पड़ोसियों का कहना है कि बच्चे के माथे पर तिलक लगा हुआ है। एक दिन पहले अमावस्या थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्चे की हत्या की गई हो। हालांकि, घरवालों ने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर रही है। मोहल्ला नयापुरा रौनक पुत्र करण सिंह उम्र 8 वर्ष तीन दिन पहले घऱ के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की, मगर कही पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना भी दे दी थी। सोमवार की सुबह करण सिंह के घर के पीछे ही बोरे में रौनक की लाश मिली।ये देख बड़ी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। रौनक की लाश को बोरे से निकाला गया। उसके माथे पर तिलक लगा हुआ था। ये देख सभी हैरान रह गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तंत्र मंत्र के चलते मासूम की किसी ने बलि दे दी है। फिलहाल पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ दी जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
Check Also
Close
-
जीआरपी ने लौटाए 627 लोगों के फोन21 hours ago