आगरा

फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव जगराजपुर में शुक्रवार शाम 12 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध हालात में नीम के पेड़ से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर शाम सात बजे करीब सचिन (12) पुत्र मान सिंह निवासी जगराजपुर का शव गांव से दूर शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर जयराम के खेत पर नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी। परिवार में कोहराम मच गया। किशोर के पिता बाहर हलवाई का करते हैं। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि घरवालों के अनुसार किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button