आगरा

पुलिस ने व्यापारियों की सुनीं समस्याएं

आगरा। पुलिस व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ ने शहर के व्यापारियों के साथ एक गोष्टी आयोजित की। गोष्टी में व्यापारियों के साथ होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। अपर पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं को जाना। समस्याएं सुनकर मौजूद अधिकारी पुलिसकर्मियों को समस्याओं का समाधान करने के दिशा-निर्देश दिए।
बुधवार को अपर पुलिस उपायुक्त
प्रोटोकॉल नोडल व्यापारी सुरक्षा
प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में पूनम सिरोही
ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक
की। जिसमें आगरा जनपद के भिन्न-
भिन्न व्यापार से संबंधित व्यापारियों,
व्यापार मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष व
अन्य पदाधिकारी ने प्रतिभाग किया।
गोष्टी के दौरान उपस्थित व्यापरियों ने पुलिस की प्रसंशा करते हुए कहा कि, विगत वर्षों में कमिश्ररेट व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता से व्यापारियों के साथ घटित होने वाली आपराधिक घटनाओं में गिरावट आई है। पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न
व्यापारियों संग बैठक करतीं पुलिस उपायुक्त पूनम सिरोही।

इनिशीएटिव के बारे में व्यापारियों ने पुलिस की प्रशंसा भी की।

सुनीं समस्याएं मांगे सुझाव
चौराहों पर अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था का बाधित होना
व्यापारियों के साथ होने वाली साइबर अपराध की घटनाएं
अराजक तत्वों पर लगाम आदि

कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन
व्यापारियों के यहां काम करने वाले कर्मचारियों का अब पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा। जिससे व्यापारियों के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
थाना स्तर पर एसीपी हर माह में एक बार व्यापारियों के साथ गोष्टी करेंगे। उनकी समस्याओं के उचित निराकरण हेतु कदम उठाये जाएंगे।
साइबर अपराध रोकथाम के लिए साइबर क्राइम सेल एवं साइबर क्राइम थाने द्वारा अलग-अलग स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा थाने में आने वाले नागरिकों को जागरूक करते हुए थाना क्षेत्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
नगर निगम व पुलिस टीम के सहयोग से विशेष अभियान चालाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button