आगरा

फेसबुक लाइव पर धमकी, आफिस में घुसकर पीटा,14 नामजद व तीन अन्य पर मुकदमा

आगरा। एत्मादुद्दौला क्षेत्र में फेसबुक पर टिप्पणी के बाद एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला बोला था। मारपीट में तीन युवकों के सिर फूट गए थे। तीनों भर्ती हैं। मारपीट और बवाल के मामले में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। इसमें दो भाजयुमो के पदाधिकारी भी नामजद हैं। घटना से दोनों गुटों के बीच तनातनी और बढ़ गई है। पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई तो यह घटना आने वाले दिनों में बड़ा रूप भी ले सकती है।
एत्मादुद्दौला क्षेत्र निवासी पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया के बीच पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार को सचिन भदौरिया पक्ष के पंकज ठाकुर ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी। टिप्पणी के दौरान एक माननीय का जिक्र किया। धमकी दी कि उनके बूते पर न फूले। फेसबुक पर टिप्पणी देख पिंटू गुप्ता पक्ष पंकज ठाकुर के प्रकाश नगर स्थित घर पर पहुंचा। पंकज घर पर नहीं मिला। जानकारी के बाद पंकज ठाकुर ने अपने साथियों के साथ पीलाखार स्थित पूर्वांचल फ्रैट कैरियर पर हमला बोला। वहां मौजूद ट्रांसपोर्ट मालिक पंच्चानंद उर्फ दीपू सेंगर, नागेंद्र उपाध्याय व ओमप्रताप को बेरहमी से पीटा था। पंच्चानंद के भाई कौशल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि दूसरा गुट उनके भाई की हत्या की साजिश रच रहा है।

बलवा, मारपीट आदि गंभीर धाराएं लगाईं
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, हत्या का प्रयास आदि धाराओं के तहत मुकदमा लिखा है। इसमें सौरभठाकुर, सचिन भदौरिया, दीपक राठौर, जयपाल सिंह, पंकज ठाकुर, विशाल ठाकुर, पप्पू, बिल्लू, सचिन,
शिब्बू, विपिन, जैकी, अर्जुन शर्मा, अर्जुन गौतम नामजद हैं। हैं। तीन-चार अज्ञात हमलावरों का भी जिक्र है। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को उठाया है।

दो आरोपी भाजयुमो के पदाधिकारी
मुकदमे में नामजद सौरभ ठाकुर भाजयुमो का महानगर महामंत्री, सचिन भदौरिया सीतानगर मंडल के अध्यक्ष हैं। इलाके में चर्चा है कि दोनों गुटों पर भाजपा के ही बड़े नेताओं के हाथ हैं। उन दोनों नेताओं के बीच भी चुनावी खटास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button