आगरा

थाने में घुसकर पुलिस से अभद्रता, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में आश्रम की जमीन का विवाद पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। शनिवार को आश्रम संचालक और उसके साथ आई एक महिला ने पुलिस के साथ अभद्रता की। वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा हाथ जोड़ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि गांव अटूस निवासी पुरुषोत्तम के बेटे की मौत हो गई। उसने अपनी जमीन पर एक मंदिर बनाया। उसकी देखरेख के लिए फर्रुखाबाद निवासी बाबा आचार्य प्रगति यादव को रखा। पुरुषोत्तम का आरोप है कि आचार्य ने धोखे से उसकी सवा बीघा जमीन आश्रम के नाम दान करा ली। बाद में उस जगह पर उसकी एंट्री ही बंद कर दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी और विवाद चल रहा है। आरोपित बाबा पर धोखे से जमीन लिखाने का आरोप है। बाबा की मां ने भी आकर उसके खिलाफ शिकायत की थी। बाबा पक्ष अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाता है। बाबा और उसके साथ एक महिला थाने आए थे। हंगामा किया। पुलिस
हाथ जोड़कर शालीनता से बात करने की अपील कर रहे सिकंदरा एसएचओ।
पर आरोप लगाए। वीडियो बनाया। वायरल कर दिया। उन्होंने अपने साथ मारपीट का एक वीडियो दिखाया था। जिसके आधार पर दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई थी। दो दिन पूर्व आश्रम की महिला ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। थाने पर हंगामे के दौरान पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि दूसरे पक्ष का साथ दे रही है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस का जमीन। के विवाद से कोई लेनादेना नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button