आगरा

अनियंत्रित बोलेरो खाई में गिरी, दर्जन भर घायल

आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव लड़ऊआपुरा गिट्टी प्लांट के पास अज्ञात वाहन के कट मारने से एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवार फतेहाबाद निवासी राजकुमार ने बताया कि वे बाह के एक गांव से लौट रहे थे। गांव में शादी थी। जहां से सभी फतेहाबाद और फिरोजाबाद के लिए वापस लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने कट मारा, जिसकी वजह से बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। गाड़ी में फंसे लोग चीखते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे। लोगों के चीखने की आवाजें सुनकर सड़क पर जाते लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button