खंदौली पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ा

आगरा। हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तों थाना खंदौली पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
कब्जे से 52 ताश के पत्ते व रू0 5435/- बरामद….
दिनांक 12.02.2025 को थाना खंदौली पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिग / गश्त के दौरान मुखविर की सूचना पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तो को एक्सप्रेसवे सर्विस रोड ग्राम पर्वतपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 52 ताश पत्ते व 5435 रु बरामद हुये। बरामदगी के आधार पर थाना खंदौली पर मु0अ0सं0 47/2025 धारा 13 जी एक्ट (जुआ) पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः
1. हम्बीर सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।
2. हरी सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।
3. मुनीम सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।
4. ऊधम सिंह उर्फ रीठा पुत्र राजन सिंह निवासी ग्राम सौरई थाना खन्दौली आगरा।
5. भूरा सिंह पुत्र रमनलाल निवासी सौरई थाना खन्दौली आगरा।