आगरा

बैंककर्मी के घर लूटपाट के आरोपी को पकड़ा, मामला एक तरफा मोहब्बत का निकला

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में तीन दिन पहले बैंक कर्मी के घर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आपको बता दें 20 फरवरी को ट्रांस यमुना थाने में बैंक कर्मी ने पत्नी को बंधक बनाकर लूट की घटना की सूचना दी थी। डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने लूट करने बाले आरोपी विजय जुरैल को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वो श्याम नगर नरायच में रहता है। कालिंदी विहार में एक महिला उसे आते-जाते दिखती थी। वो उसे अच्छी लगती थी। मामला एक तरफा मोहब्बत का निकला है। युवक घर में रहने वाली
महिला को पसंद करने लगा था। जब वो उससे बात करने पहुंचा तो महिला ने शोर मचा दिया था। इससे वो डर गया था और फोन लेकर भाग गया था। 20 फरवरी को वो महिला से बात करने के लिए उसके घर में गया था। चेहरे पर मास्क लगा रखा था। महिला उसे देखकर डर गई और चीखने लगी। ऐसे में उसने महिला को धक्का दे दिया। उसको लगा कि वो किसी को फोन न कर दे, इसलिए उसका फोन भी छीन लिया और बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लूट व एक चोरी का मोबाइल फोन, बाइक बरामद की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button