आगरा

खंदौली में भीषण जाम, घंटों तक फंसी एम्बुलेंस, पुलिस ने ट्रैफिक के लिए नहीं की कोई व्यवस्था, टोल प्रभारी टोल वसूलने में मस्त

आगरा। खंदौली कस्बे में शनिवार को आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सहालग और आलू भंडारण के कारण करीब पांच घंटे तक भीषण जाम लगा। तीन किलोमीटर तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा खंदौली-एत्मादपुर, खंदौली-बलदेव मार्ग अन्य मार्गों पर शाम से जाम लग गया। इधर हाइवे पर जाम लगने के बाद वाहन चालक गलियों में भी घुस गए। वहां भी जाम लग गया। शार्ट कट के कारण मई रोड से बाबूलाल वाली गली में भी जाम हो गया। क्षेत्र मे आलू खुदाई का सीजन जोरों पर चल रहा है। हर साल पड़ाव चौराहा, लाल मंदिर, पैठ बाजार वाला कट, बाबूलाल वाली गली पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस लगती है। इस बार यह व्यवस्था नहीं की गयी। एत्मादपुर हाइवे पर जाम, गलियों में दौड़ते रहे वाहन एत्मादपुर। नगर के हाइवे के दो प्रमुख चौराहों पर फ्लाई ओवर नहीं होने के कारण हाइवे पर वाहनों की अधिक संख्या होने से दोपहर से रात्रि तक दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रहती है। हाइवे पर घण्टों जाम में फंसे वाहन चालक एत्मादपुर कस्बे की गलियों व बाजारों में दिन भर वाहन निकालने को मजबूर
रहे। शनिवार को दोपहर से ही हाइवे पर वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। हाइवे के दोनों ओर दो दो दो किमी लम्बी वाहनों की लाइन लगी रही। वही जाम के चलते खंदौली व बरहन रोड पर भी जाम लगा रहा। हाइवे पर सर्विस रोड़ पर भी वाहन फंसे रहे। जिसके चलते वाहन बाजार व नगर की गलियों में होकर निकलते रहे। हाइवे के सर्विस रोड व बरहन रोड पर अतिक्रमण के चलते वाहन को निकलने में दिक्कत होती है। सहालग के दौरान रोड पर वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती हैं। वहीं बरहन तिराहे व तहसील चौराहे के आसपास अतिक्रम के चलते जाम लगता है, पुलिस व पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटवाए तो जाम से राहत मिल सके।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से गिर्राज सिंह नौहवार और मनीष पंडित ने बताया की पुलिस और नेशनल हाइवे प्रभारी को मालुम होते हुए भी की किसानो का आलू भंडारण शुरू हो चुका है इसके बाबजूद भी पुलिस और नेशनल हाइवे द्वारा ट्रेफिक नियंत्रण करने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गयी। जिससे किसानो के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारी थाना खंदौली प्रभारी नेशनल हाइवे प्रभारी से गुजारिश है की ट्रेफिक व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए जिससे किसानो को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button