देश
चुनौतियों में अग्रसर रहीं आनंदी बेन

लखनऊ। आनंदी बेन पटेल ने राज्यपाल के रूप में संवैधानिक सक्रियता की मिसाल कायम की है। उनको भी पर्याप्त प्रशासनिक अनुभव है। वह गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। गुजरात में कई वर्षों तक नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रही। इस रूप में उन्होंने अनेक अभिनव कार्य किये। इसके बाद वह मुख्यमंत्री बनी थीं। इस दायित्व में भी उन्होंने कम समय में बेहतरीन कार्य किया। मध्यप्रदेश के बाद वह उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की राज्यपाल बनी है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन वृत्तांत पर आधारित पुस्तक ‘चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं‘ का लोकार्पण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। उनकी राजनीतिक पृष्ठिभूमि के आधार कार्यशीली का अनुमान लगाया जा सकता है।