आगरादेश

खंदौली के आरोपीयों ने घर के बाहर बच्चे के अपहरण का किया प्रयास

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। बाइक सवार युवक बच्चे को उठाकर ले जा रहे थे। तभी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले किया गया है। एत्माद्दौला क्षेत्र के उषा मर्टिन फैक्ट्री के सामने पालिका नगर निवासी महेंद्र का आरोप है कि उनके घर पर उसकी बहन व भांजी अपने बच्चों के साथ आए थे। भांजी तुलसी का 3 साल का बेटा विरांशू दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक बाइक पर दो युवक वहां पर आए। एक युवक ने शॉल ओढ़ा हुआ था। उसने विरांशु को उठाकर अपनी शॉल में दबा लिया। तभी वहां मौजूद हर्ष और गौतम की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने भागकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उनके पास से बच्चे को अपने कब्जे में लिया। लोग बच्चा उठाने वाले युवक और बाइक को थाने ले आए है। आरोपी युवकों का नाम राजकुमार और कृष्ण कुमार निवासी खंदौली बताया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण की तहरीर थाने में दी गई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि बच्चा चोरी का प्रयास करते हुए दो युवक पकडे़ हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। बाइक सवार युवक बच्चे को उठाकर ले जा रहे थे। तभी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले किया गया है। एत्माद्दौला क्षेत्र के उषा मर्टिन फैक्ट्री के सामने पालिका नगर निवासी महेंद्र का आरोप है कि उनके घर पर उसकी बहन व भांजी अपने बच्चों के साथ आए थे। भांजी तुलसी का 3 साल का बेटा विरांशू दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक बाइक पर दो युवक वहां पर आए। एक युवक ने शॉल ओढ़ा हुआ था। उसने विरांशु को उठाकर अपनी शॉल में दबा लिया। तभी वहां मौजूद हर्ष और गौतम की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने भागकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उनके पास से बच्चे को अपने कब्जे में लिया। लोग बच्चा उठाने वाले युवक और बाइक को थाने ले आए है। आरोपी युवकों का नाम राजकुमार और कृष्ण कुमार निवासी खंदौली बताया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण की तहरीर थाने में दी गई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि बच्चा चोरी का प्रयास करते हुए दो युवक पकडे़ हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button