देश

सूचना आयुक्त और गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने किया एग्रीज प्रोजेक्ट स्टाल का अवलोकन

लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, जसवंत सिंह और
रमाकान्त उपाध्यक्ष ने इंदिरा प्रतिष्ठान में एग्रीज प्रोजेक्ट स्टाल का अवलोकन किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा प्रतिष्ठान में यूपी एग्रीज उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एण्ड रूरल एण्टरप्राइज ईको-सिस्टम स्ट्रेंथनिंग परियोजना का शुभारम्भ किया था। यहां लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करने के बाद डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने बताया कि यह संयोग है कि जिस समय प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है,उसी समय लखनऊ में योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी एग्रीज परियोजना का शुभारम्भ किया गया। वैसे भी किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का लक्ष्य रहा है। नीम कोटिंग खाद की व्यवस्था की गई। इसका उत्पादन बढ़ाया गया। इससे किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध होने लगी। मृदा परीक्षण व ड्रिप सिंचाई अभियान चलाया गया। इससे कृषि लागत में कमी आई।अनेक लम्बित सिंचाई योजनाओं पर कार्य शुरु किया गया। कई योजनाएं पूरी हुई। किसानों को अबतक का सर्वाधिक समर्थन मूल्य प्रदान किया गया। किसान सम्मान निधि के माध्यम से उनको आर्थिक सहायता देने की योजना लागू की गई। फसल बीमा को व्यवहारिक बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button