आगरादेश

किसानो को खेतों के लिए मिलेगा अब भरपूर पानी, 16. 72 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अब सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनको खेतों के लिए भरपूर पानी मिलेगा। शनिवार को सहपऊ रजवाह के लिए 7.10 करोड़ रूपये तथा बरहन रजवाह के लिए 9.62 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने सहपऊ राजवाह की बैनई पुलिया पर तथा बरहन राजवाह की अमानाबाद नहर पुल पर कार्यों का शुभारंभ किया। एसपी सिंह बघेल ने बताया कि दोनों माइनरों की तलीझाड़ सफाई के साथ पटरियों की मरम्मत कराई जाएगी। जर्जर कुलाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा। विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने किसानो को बताया कि सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अवगत कराने के बाद उन्होंने यह धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से एक रजवाहे की एक साइट की पटरी क़ो पक्का किया जायेगा। दूसरी साइट की पटरी का चौड़ीकरण किया जायेगा जिससे किसानों को निकलने में परेशानी न हो। उस्मानपुर माइनर के जीर्णोद्धार के लिए ढाई करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि किसानों को 15
नवंबर तक सिंचाई का पानी मिलने लगेगा। सिंचाई का कोई संकट नहीं रहेगा।

विधायक धर्मपाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य को मानक के अनुसार शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। स्वीकृत धनराशि से दोनों रजवाहों में पुनर्स्थापना सीसी लायनिंग आउट लेट्स एवं अन्य कार्य किये जायेंगे। इससे आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। इन कार्यों की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और विधायक डा. धर्मपाल सिंह का स्वागत और सम्मान किया।इस अवसर पर जिपं सदस्य हरिकृपाल सविता, मानवेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानपति बंटी चौहान, मुकेश चौहान, रवि नेताजी, संजय सविता, मनवीर सिंह चौहान, मृदुला शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button