आगरा। थाना बरहन क्षेत्र के गांव कटका में तगादा करने आए वृद्ध की कर्जदारों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके शव को बोरे में बांधकर खेत में गड्डा खोद कर दबा दिया। वृद्ध के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर महिला समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में दबाया गया शव बरामद कर लिया। चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य साजिशकर्ता अभी फरार है। एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत राय ने बताया कि मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के थाना देवगढ़ क्षेत्र के गांव खरका निवासी राम प्रेमी सिंह (75) पुत्र हुकम सिंह की थाना बरहन क्षेत्र के गांव कटका में ननिहाल है। वह व्याज पर रुपये देने का काम करते थे। कटका में उन्होंने करीब 15 लाख रुपये अलग अलग ग्रामीणों को व्याज पर दे रखे थे। वह हर महीने व्याज के रुपये लेने गांव कटका आते थे। राम प्रेमी के बेटे अजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता एक दिसबर को गांव कटका आए थे। लेकिन वहां से वापस नहीं लौटे। दो दिसंबर को अजीत सिंह ने पिता की गुमशुदगी की तहरीर थाना बरहन में दी। अनहोनी की आशंका व्यक्त की। वृद्ध की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने ने गांव में पूछताछ की। रामप्रेमी की लोकेशन गांव में एक दिसंबर को दोपहर तक मिली। उसके बाद से वह लापते थे। पुलिस ने वृद्ध के कर्जदारों से भी अलग-अलग तरीके से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे। इनके आधार पर पुलिस ने गुरुवार को कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। हत्यारोपियों ने वृद्ध की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Related Articles
Check Also
Close
-
जीआरपी ने लौटाए 627 लोगों के फोन20 hours ago