
आगरा। समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है। एत्मादपुर विधानसभा सहित शहर के खास पहचान रखने वाले धर्मेन्द्र सिंह को पार्टी ने अपना जिला सचिव मनोनित किया है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने गुरुवार को धर्मेन्द्र सिंह को पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया। धर्मेन्द्र सिंह खंदौली के ग्राम मलूपुर के निवासी है।