आगरा

सरबंस दानी साहिब ए कमाल श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बही कीर्तन की रस धारा

आगरा। सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व पर केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माई थान पर प्रातः 7 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कीर्तन दरबार हुआ। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये रागी जत्थे ने कीर्तन किया।
प्रातः अमृत वेले श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया उपरांत हुकुम नामा लिया गया।
भाई गुरुदेव सिंह पटियाले वाले ने
तई प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो
का गायन करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश(जन्म) नोवे गुरु गुरु तेग बहादुर साहिब एवं माता गुजरी के यहाँ पटना साहिब में हुआ।
तुम हो सब राजान के राजा आपे आप गरीब नबाजा
का गायन करते हुए गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया।
अपने दूसरे शब्द में उन्होंने
रहनी रहे सोई सिक्ख मेरा का गायन किया। भाई मेजर सिंह जी ने
भये कृपाल गुरु गोविंदा सगल मनोरथ पाए
का गायन किया।
इससे पूर्व गुरुद्वारा माई थान के हजूरी रागी भाई ब्रिजेन्द्र पाल सिंह ने गुरुबाणी का गायन किया। भाई ओंकार सिंह हेड प्रचारक ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म के बारे में प्रकाश डाला।
ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरवत के भले की अरदास की। इस अवसर पर नगर कीर्तन में सहयोग करने वाले गुरुद्वारे एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से गुरुद्वारा गुरु के ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा मीठा खूं के भाई हरजोत सिंह,घटिया चौकी इंचार्ज आदि को सम्मानित किया।

कीर्तन दरबार मे प्रधान कंवल दीप सिंह,परमात्मा सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर,परमात्मा सिंह, अरजिन्दर सिंह,प्रवीण अरोरा,विक्की पुरी,जसबीर सिंह जस्सी,रूबल कोहली,रसपाल सिंह,कुलविंदर सिंह, रवींद्र सिंह ओबेरॉय,हरपाल सिंह, राना रंजीत सिंह,अवतार सिंह गिल,वीरेंद्र सिंह, रशपाल सिंह,रौनक सिंह ,गुरप्रीत सिंह,चिंटू सिंह,अमरिंदर सिंह, चुरकी सिंह,बादल सिंह आदि उपस्थित रहे। नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार सरदार बलजीत सिंह ने सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक किया और प्रधान कंवल दीप सिंह ने समूह संगत से इसमें सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button