आगरा

डीईआई के कैडेट्स का गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में चयन: गणतंत्र दिवस समारोह के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री रैली में करेंगे सहभागिता

आगरा। गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी), नेशनल कैडेट कोर (एन सी सी) का सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें भाग लेना हर कैडेट का सपना होता है। इस वर्ष, दयालबाग शिक्षण संस्थान (डी.ई.आई) के दो कैडेट्स ने अपनी मेहनत और लगन से इस सपने को साकार किया। जूनियर अंडर अफसर (जेयूओ) कृति नौटियाल (बी.टेक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, तृतीय वर्ष) और कैडेट गुलबहार (बीए, द्वितीय वर्ष) ने इस शिविर के लिए चयनित होकर संस्थान और आगरा का नाम रोशन किया।

चयन प्रक्रिया और संस्थान की सफलता:
आरडीसी शिविर में चयन की प्रक्रिया बटालियन स्तर से प्रारंभ होकर प्री-आरडी कैम्प तक जाती है। इसमें कैडेट्स को अंतर समूह प्रतियोगिताओं (आईजीसी) में विभिन्न गतिविधियों में अपना प्रदर्शन करना होता है।

2024 के आईजीसी शिविर में डीईआई के 10 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

इनमें से 3 कैडेट्स का प्री-आरडी कैम्प्स के लिए चयन हुआ, और अंततः 2 कैडेट्स, कृति नौटियाल और गुलबहार, ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया।

जे यू ओ कृति नौटियाल की उपलब्धियां:
उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय की बेस्ट सीनियर विंग (एस डब्ल्यू) कैडेट के रूप में सम्मानित और अब आल इंडिया बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
शिविर के दौरान आने वाले अति विशिष्ट आगंतुकों को फ्लैग एरिया ब्रीफिंग की जिम्मेदारी निभाएंगी। युथ एक्सचेंज प्रोग्राम में संयोजक के लिए चयनित, जहां वे विदेशी कैडेट्स को भारतीय संस्कृति से परिचित कराएंगी।

कैडेट गुलबहार की उपलब्धियां:
शिविर के दौरान होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयनित।
अंतर निदेशालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रधानमंत्री रैली में सहभागिता:
गणतंत्र दिवस समारोह के बाद, दोनों कैडेट्स प्रधानमंत्री रैली में हिस्सा लेंगी, जो एन सी सी कैडेट्स की सालभर की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच है।

आगरा समूह और संस्थान का गौरव:

1 यूपी वाहिनी के कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल एस सुबीर कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष आगरा समूह से कुल 10 कैडेट्स ने आर डी सी शिविर में हिस्सा लिया, जिनमें 5 आर्मी विंग और 5 एयर विंग के कैडेट्स शामिल हैं।
दयालबाग शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रो. सी. पटवर्धन, कुलसचिव प्रो. आनंद मोहन, टेक्निकल कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विजय मल्होत्रा, आगरा समूह के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एन.एस. चारग, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह और एन सी सी अधिकारी कैप्टन मनीष कुमार ने इन कैडेट्स की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सफलता दयालबाग शिक्षण संस्थान और उसके एनसीसी इकाई की कड़ी मेहनत का परिणाम है। कैडेट्स ने न केवल संस्थान बल्कि आगरा और उत्तर प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button