आगरा

बकरी को लेकर दोनों पक्षों में चले लाठी डंडे, 11 घायल

आगरा । शुक्रवार थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव टोडा में घर में बकरी घुसने को लेकर सगे भाइयों में संघर्ष हो गया।
जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। दोनों पक्ष ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया है। एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया है।

गांव टोडा निवासी कालीचरन और जंगजीत सिंह निषाद सगे भाई है।

गुरुवार को छोटे भाई जंगजीत सिंह की बकरी उसके खेत में घास चर रही थी।
बकरी घास चरते-चरते बड़े भाई कालीचरन के घर में घुस गई। कालीचरण के पुत्र रामनिवास की पत्नी जावित्री देवी ने बकरी को डंडा मारकर भगा दिया। डंडा बकरी के पैर में लग गया। बकरी के पैर में चोट लगी है। इसका छोटे भाई जंगजीत सिंह ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई। गांव के लोगों ने दोनों भाइयों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। इस बात को लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे दोनों भाइयों के परिवार के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों भाइयों के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज शुरू हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर कुल्हाड़ी चल गए। एक पक्ष से जंगजीत, अनीता देवी, कमला देवी, सूरजमुखी, सोनपाल, रामगोपाल और दूसरे पक्ष से कालीचरन, राम सिंह, तेज सिंह व जावित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया है। अनीता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बकरी घुसने को लेकर विवाद हुआ था। उसे शांत करा दिया गया। शुक्रवार सुबह विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। 11 लोग घायल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button