आगरा

व्यापारियों के आक्रोश के बाद संजय प्लेस में क्रेन का संचालन और वसूली बंद

आगरा। व्यापारियों की व्यथा प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने गुरुवार को पहल की। संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को नगर निगम कार्यालय में बुलाया। उनके सामने ही क्रेन के संचालन एवं वसूली को बंद करने के आदेश अधीनस्थों को दिए गए।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल संग वार्ता में सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट, पार्किंग वसूली, व्यापारियों पर मुकदमे की विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि वे व्यापारियों पर मुकदमे खत्म कराने को सहमत है। मौके पर ही अपर नगर आयुक्त को इस मामले में विधिक राय लेकर मुकदमे खत्म कराने को निर्देशित किया। अतिक्रमण के संबंध में निर्णय हुआ कि शीघ्र ही एक विस्तृत अभियान संजय प्लेस में चलाया जाएगा। पार्किंग संबंधी आपत्ति को लेकर तय हुआ कि एडीए, नगर निगम एवं संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन की साझा बैठक होगी। बैठक में चैंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की उपस्थिति विशेष रही। संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधत्व केएन अग्निहोत्री, हीरेन अग्रवाल, विनय मित्तल आदि ने किया।

यह विषय भी रखे गए
चैंबर अध्यक्ष ने न्यू मार्केट, जीवनी मंडी की बदहाल रोड को सुधारना, नाली, खरंजे और शौचालय का पुनर्निर्माण कराने की मांग रखी। नगर आयुक्त ने कहा कि न्यू मार्केट जीवनी मंडी की सड़क, नाली, खरंजों और शौचालय के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा जल्द ही एक टेंडर निकाला जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button