देश

सादाबाद में 7 साल की बच्ची से अमन ने किया रेप, आरोपी पूर्व में भी दुष्कर्म के मामले में जा चुका है जेल, गुस्साए लोगों ने मस्जिद पर बोला धावा

सादाबाद। 7 साल की बच्ची से रेप के बाद गुस्साए लोगों ने मस्जिद पर धावा बोल दिया। भीड़ मस्जिद का मेन गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी। चारपाइयों और अन्य सामानों को तोड़ दिया। नमाज पढ़ने के लिए बिछाई गई चटाइयों को तितर-बितर कर दिया। मस्जिद के अंदर जय श्रीराम के नारे लगाए। भीड़ का गुस्सा देखकर बच्चों को पढ़ा रहे इमाम-मुफ्ती जान बचाकर भागे। खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने स्थानीय बाजार को भी बंद करा दिया। शनिवार रात को एक मुस्लिम युवक ने बच्ची से रेप किया था। करीब 200 की संख्या में स्थानीय लोग उग्र हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग बाजार में ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। घटना रविवार सुबह करीब 10.45 बजे की बिसावर के मस्जिद चांद तारा की है। घटना सादाबाद तहसील के ग्रम पंचायत बिसावर की है। शनिवार रात बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी गांव का रहने वाला अमन (19) पुत्र चांद खान नशे की हालत में आया। बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया।

आरोपी ने बच्ची के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक पोखर के किनारे उससे रेप किया। इसी बीच बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे पोखर के पास बदहवास हालत में बच्ची मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों की शिकायत पर शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी अमन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना का पता चलते ही गांव के लोग उग्र हो गए। करीब 200 की संख्या में मस्जिद चांद तारा बिसावर पर हमला बोल दिया।

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बच्ची से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची को अलीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के अलग धर्म के होने के कारण लोगों ने मस्जिद को घेरा था। गुस्साए लोगों को शांत करा दिया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मस्जिद के बाद फोर्स तैनात की गई है।

2018 में भी रेप आरोप में पकड़ा गया था पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची का पिता ई-रिक्शा चलाता है। वहीं आरोपी अमन आवारा प्रवृत्ति का है और अक्सर नशे की हालत में घूमता रहता है। अमन को वर्ष 2018 में भी एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया था। पर उस वक्त वह नाबालिग था, इसलिए बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। कुछ समय पहले ही आरोपी बाल सुधार गृह से बाहर आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button