आगरा

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, राजकुमार सोलंकी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हुए सम्मानित

डीके श्रीवास्तव

आगरा। शाहगंज के सत्तो लाला फूड कोर्ट में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक जिला संयोजक दिनेश चाहर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता दुर्गेश लवानियां ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं जनपद के समस्त ब्लॉकों के संयोजक/अध्यक्ष एवं महामंत्री ने प्रातिभाग किया। सभी ने प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार सोलंकी को पुष्प गुच्छ एवं साफा बांधकर सम्मानित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी ने शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई एवं अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया।

प्रान्तीय आई०टी० सेल प्रभारी एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार कुशवाह ने बताया कि आज बैठक में समस्त ब्लॉकों की समीक्षा की गई एवं जनपद में भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों सहित शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पंकज चाहर को जिला महामंत्री संगठन घोषित किया गया एवं ब्लॉक खंदौली की कार्यकारिणी को अनुमोदित किया गया।

बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्षा प्रीति सिंह, जिला संयोजक दिनेश सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी, जिला महामंत्री देवेन्द्र कुमार कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री नृपेंद्र प्रताप सिंह गहलोत, मनीष कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता नारायन सिंह परिहार, दुर्गेश लवानियां, जिला विधिक सलाहकार रामकिशन माथुर, जिला संगठन मंत्री पंकज चाहर, ब्लॉक अध्यक्ष बिचपुरी ओमलता सिरोही, ब्लॉक अध्यक्ष खंदौली अमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष फतेहाबाद यनीश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष एत्मादपुर रवि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष खेरागढ़ प्रदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष फतेहपुर सीकरी चंद्र प्रकाश सिंह, ब्लॉक संयोजक सैयां नरेंद्र सिकरवार, रश्मि गोस्वामी, रुबीना सैफी, महिमा सिंह, सुधा वर्मा, शशि सिंह, रजनी शर्मा, मीनाक्षी वर्मा, आनंद बर्धन, राजीव आनंद, राजीव गर्ग, मो० अज़ीम, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button