आगरादेश

खंदौली में जमीन विवाद में दो भाइयों की हत्या, फावड़ा व लाठी-डंडाें से हमला, कुल्हाड़ी से काटा

आगरा। खंदौली के गांव पुरा लोधी में मंगलवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हमला बोलकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। एक ही परिवार के दो अन्य लाेगों को गंभीर घायल कर दिया गया। हत्याकांड के पीछे पांच वर्ष से दोनों पक्ष में चल रहा सवा बीघा खेत का विवाद बताया जा रहा है। ट्रैक्टर निकालने के लिए हुआ विवाद
घटना सुबह 10 बजे की बताई गई है। पुरा लोधी के रघुवीर अपने बेटे विनय के साथ रिश्तेदार बेताल सिंह के खेत से ट्रैक्टर लेकर निकल रहे थे। उक्त जगह पर चक रोड थी, जिसे बेताल सिंह पक्ष ने जोत दिया था। बेताल के विरोध करने पर रघुवीर सिंह ने बेटे को रास्ता बदल ट्रैक्टर लेकर वहां से भेज दिया। खुद खेत पर ही रुक गए, दोनों में विवाद होने लगा। जिस पर बेताल सिंह पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और फावड़े से रघुवीर पर हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button