आगरादेश

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया, दुकानों पर जाकर बनाए गए भाजपा के सदस्य

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने श्रीराम चौक, कमलानगर में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने मोबाइल फोन से मिस्ड कॉल करके भाजपा के सदस्य बनाए। नवीन जैने के हाथों भाजपा का सदस्य बनने की होड़ सी मच गई। सांसद नवीन जैन ने क्षेत्र में एक-एक दुकान पर जाकर दुकानदारों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने दुकानदारों से दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनने का आग्रह किया। दुकानदारों ने मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ली। सांसद ने राहगीरों को रोककर भी भाजपा का सदस्य बनाया। इस अवसर पर नवीन जैन ने कहा कि भारत को नरेंद्र मोदी के रूप में पहले ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जिन्होंने विदेश में देश की साख बढ़ाई है। हम भारतीय विदेश में जाते हैं तो सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने सांसद का जोरदार स्वागत भी किया। इस अवसर पर पार्षद पंकज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश निषाद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button