आगरा
टेढ़ी बगिया पर महिला की हत्या

आगरा के थाना ट्रांस यमुना अंतर्गत टेढ़ी बगिया में सुबह बोरे में एक महिला का शव मिला है। महिला का गला धारदार हथियार से रेता गया है। हत्या कर शव को बोरे में भरा गया है। बोरा खाली प्लाट में मिला है। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की शिनाख्त 45 साल की गीता देवी के रूप में हुई है। सूचना पर डीसीपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं।